ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य वार्ता का दूसरा चरण आज वियेना में संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय में आरंभ हुआ ताकि दोनों पक्ष पिछली वार्ताओं के परिणामों की समीक्षा करें।
न्यूयार्क से हमारे संवाददाता की रिपोर्ट के अनुसार ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य विशेषज्ञों के स्तर की वार्ता का लक्ष्य, विवादित मुद्दों के बारे में और अधिक वार्ता करना है। दोनों पक्षों के मध्य बुधवार को भी वार्ता के दो चरण हुए थे जो आठ घंटों तक जारी रहे।
वार्ता का विषय, यूरेनियम के संवर्धन का स्तर, प्रतिबंधों का समापन और अंतिम परमाणु समझौते के लिए समय का निर्धारण था। ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य वार्ता में ईरान के प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व हमीद बईदी नेजाद कर रहे हैं जबकि गुट पांच धन एक की ओर से यूरोपीय संघ की विदेश नीति आयुक्त कैथ्रीन एश्टन की सहायक स्टीफ़न क्लैमंट शामिल हुई हैं। विशेषज्ञों के स्तर की वार्ता का उद्देश्य, विवादित मुद्दों की समीक्षा करना है ताकि दोनों पक्ष अंतिम समझौते के लिए संयुक्त दृष्टिकोण तक पहुंच जाएं।
23 अक्टूबर 2014 - 17:39
समाचार कोड: 646395
ईरान और गुट पांच धन एक के मध्य वार्ता का दूसरा चरण आज वियेना में संयुक्त राष्ट्र संघ के कार्यालय में आरंभ हुआ ताकि दोनों पक्ष पिछली वार्ताओं के परिणामों की समीक्षा करें।